जिले के सात बीडीओ के कार्यक्षेत्र बदले

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में सात बीडीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सीडीओ हर्षिका सिंह ने सभी को नई तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में तैनाती में बदलाव किया गया है, जिसमें धनूपुर, कौंधियारा, हंडिया, मांडा, सैदाबाद, मऊआइमा और प्रतापपुर शामिल हैं।

जिले के सात बीडीओ के कार्यक्षेत्र बदले

प्रयागराज। जिले में सात बीडीओ के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। सीडीओ हर्षिका सिंह के आदेश पर सभी को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। संयुक्त खंड विकास अधिकारी डॉ. कंचन यादव को धनूपुर से कौंधियारा भेजा गया है। वहीं खंड विकास अधिकारी अनीस अहमद को मांडा-चाका से हंडिया में तैनाती दी गई है और सैदाबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। करछना और कौंधियारा में तैनात अमित मिश्र को मांडा में तैनाती दी गई है और करछना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं हंडिया में तैनात राजेश कुमार को चाका में नई तैनाती दी गई है।

सैदाबाद में तैनात पवन कुमार को मऊआइमा में तैनाती दी गई है। मऊआइमा में तैनात उमेश सिंह को धनूपुर में तैनाती दी गई है और प्रतापपुर ब्लॉक में पीओ मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मेजा में तैनात अमित कुमार सिंह को कौंधियारा ब्लॉक के पीओ मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।