Prayagraj News: प्रो. हरिश्चंद्र की गणितीय विरासत को किया याद

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: प्रयागराज में गणितज्ञ प्रो. हरिश्चंद्र के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (नासी) में गणित संगोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने उनके जीवन, गणितीय योगदान और सीवी रमन तथा होमी जहांगीर भाभा से जुड़े प्रसंग साझा किए। संगोष्ठी में रामानुजन के एक चर्चित कथन और उच्चतर गणितीय अवधारणाओं पर चर्चा हुई। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित और अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाना था।

प्रो. हरिश्चंद्र की गणितीय विरासत को किया याद
प्रो. हरिश्चंद्र की गणितीय विरासत को किया याद

Prayagraj News: प्रयागराज। विश्वविख्यात गणितज्ञ प्रो. हरिश्चंद्र के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (नासी), प्रो. बीएल शर्मा उच्चतर गणित न्यास तथा अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में नासी में गणित संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का उद्देश्य प्रो. हरिश्चंद्र की गणितीय विरासत को स्मरण करने के साथ विद्यार्थियों में उच्चतर गणित और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना था। मुख्य वक्ता एचआरआई की वैज्ञानिक और नासी की कोषाध्यक्ष प्रो. पुनीता बत्रा ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएससी हरिश्न्द्र का साक्षात्कार नोबल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक सीवी रमन ने लिया था। भौतिक विज्ञान से एमएससी करने के बाद वह गणितज्ञ बन गए और होमी जहांगीर भाभा के साथ भी काम किया।

ईविंग क्रिश्चियन कॉलेज के गणित विभाग के डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव ने रामानुजन से संबंधित चर्चित गणितीय कथन की पृष्ठभूमि और उसके वास्तविक अर्थ की व्याख्या की।

नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग के पूर्व प्रति-कुलपति प्रो. शब्द शरण खरे ने गणितीय अवधारणाओं पर प्रकाश डाला। इविवि गणित विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामजी लाल ने उच्चतर गणित की गहन अवधारणाओं की चर्चा की। स्वागत नासी के कार्यकारी सचिव डॉ. संतोष शुक्ला ने किया। संगोष्ठी में प्रो. सत्यदेव, प्रो. अशोक पाठक, डॉ. अनिल कुमार शुक्ला, डॉ. राशिद ज़िया, डॉ. अज़ीमुद्दीन, डॉ. सूर्य प्रकाश, डॉ. सोनिका और डॉ. रोहितेश आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: प्रो. हरिश्चंद्र की गणितीय विरासत को किया याद