जीआईसी की प्रवेश परीक्षा में 454 बच्चे सफल

Apr 08, 2026 11:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ और 11 के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। कक्षा नौ में 188 और कक्षा 11 में 266 बच्चे सफल हुए हैं। आवेदन करने वाले बच्चों की संख्या क्रमश: 220 और 277 थी। आगे भी खाली सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की परीक्षा होगी।

जीआईसी की प्रवेश परीक्षा में 454 बच्चे सफल

प्रयागराज। राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ और 11 में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जीआईसी के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा कक्षा नौ में 188 और कक्षा 11 में 266 बच्चे सफल हुए हैं। इन दोनों के लिए क्रमश: 220 और 277 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कक्षा छह में तुरंत टेस्ट लेकर बच्चों को प्रवेश दे दिया जाता है। धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार सीटें खाली रहने पर आगे दूसरे और तीसरे चरण में भी प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।