Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj s Harshvardhan Nagar Road Left in Ruins Amid Promises of Repair
एक सड़क की मरम्मत को मिल रही तारीख पर तारीख

एक सड़क की मरम्मत को मिल रही तारीख पर तारीख

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज के मीरापुर में हर्षवर्धन नगर की सड़क वर्षों से बदहाल है। नगर निगम ने कई बार मरम्मत की तारीखें दीं, लेकिन काम आज तक शुरू नहीं हुआ। स्थानीय लोग नाराज हैं और पार्षद ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।

Nov 05, 2025 11:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। मीरापुर के हर्षवर्धन नगर में एक सड़क ऐसी है, जिसकी मरम्मत कराना नगर निगम भूल गया है और पूछने पर अगली तारीख बता दी जाती है। मोहल्ले में आसपास की गलियां-सड़कें बन रही हैं। बीते गुरुवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इस सड़क के बगल की गली का लोकार्पण किया, लेकिन वर्षों से बदहाल पड़ी इस सड़क की मरम्मत के लिए तारीख पर तारीख मिल रही है। हर्षवर्धन नगर को दरियाबाद से जोड़ने वाली इस डेढ़ सौ मीटर लंबी सड़क किनारे रहने वाले लोगों का कहना है कि दो दशक में एक बार भी सड़क नहीं बनाई गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पिछले कई साल से सड़क बदहाल है। नगर निगम ने गर्मी से पहले इस सड़क को बनाने के लिए निविदा निकाली तो लोगों में उम्मीद जगी कि जल्द ही बदहाल सड़क की मरम्मत होगी लेकिन महीनों बाद भी ऐसा हो नहीं सका। पूछने पर बताया गया बारिश के बाद काम शुरू होगा, फिर दशहरा बीतने की बात कही गई, इसके बाद दीपावली और फिर छठ पर्व के बाद काम शुरू होने की बात कही गई। फिलहाल आजतक काम शुरू नहीं हो सका है, वहीं अंदरखाने की मानें तो एक ही एजेंसी को इलाके में कई काम दिए जाने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। महीनों बाद भी सड़क न बनने से लोग आक्रोशित हैं। इस बारे में क्षेत्रीय पार्षद साहिल अरोड़ा कहते हैं कि सीसी रोड बनाने की योजना है, जल्द इसका निर्माण होगा। इसके निर्माण पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च होंगे। पार्षद के मुताबिक बारिश की वजह से सड़क का निर्माण लटका रहा।