छिवकी स्टेशन पर निर्माण कार्य से ट्रेनों के टर्मिनल बदले

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर बैलेस्ट-लेस ट्रैक का निर्माण कार्य जारी है, जिसके चलते प्लेटफार्म संख्या तीन का ट्रैफिक ब्लॉक कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों के टर्मिनल में अस्थायी बदलाव किया गया है। इटारसी-प्रयागराज छिवकी ट्रेन अब नैनी तक सीमित रहेगी।

छिवकी स्टेशन पर निर्माण कार्य से ट्रेनों के टर्मिनल बदले

प्रयागराज, संवाददाता। रेल प्रशासन की ओर से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर बैलेस्ट-लेस ट्रैक का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे प्लेटफार्म संख्या तीन का ट्रैफिक ब्लॉक कर दिया गया है। इसी वजह से कुछ ट्रेनों के टर्मिनल में अस्थायी बदलाव किया गया है।गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी अब 24 अप्रैल से 2 जून तक नैनी स्टेशन तक ही जाएगी और वहां सुबह 10 बजे पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी 25 अप्रैल से 3 जून तक नैनी से रात 9 बजे प्रस्थान करेगी। टर्मिनल परिवर्तन के चलते गाड़ी संख्या 11274 को पुनर्निर्धारित कर नैनी से आगे के स्टेशनों पर समय में बदलाव किया गया है।

लिंक जंक्शन, इरादतगंज, जसरा, शंकरगढ़ सहित कई स्टेशनों पर ट्रेन देरी से पहुंचेगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।