Prayagraj News: आर्थिक तंगी से परेशान कुली की ट्रेन से कटकर मौत

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर मंगलवार सुबह इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से कुली सतन की मौत हो गई। घटना करीब 9:50 बजे हुई। आर्थिक तंगी के कारण आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथी कुलियों ने उनकी आर्थिक परेशानियों को दूर करने की मांग करते हुए विरोध जताया।

Prayagraj News: आर्थिक तंगी से परेशान कुली की ट्रेन से कटकर मौत

Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर मंगलवार सुबह इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से एक कुली की मौत हो गई। सुबह करीब 9:50 बजे हुई घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। करैलाबाग निवासी सतन प्रयागराज जंक्शन पर कुली का काम करते थे। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार सुबह करीब चार बजे घर से स्टेशन पहुंचे थे। सुबह 9:50 बजे प्लेटफार्म नंबर चार पर इंटरसिटी ट्रेन के आने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उनकी पत्नी शीला बेटे अनूप और छोटी बेटी के साथ जीआरपी थाने पहुंचीं। बताया जा रहा है कि उस समय शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका था।पति के अंतिम दर्शन नहीं कर पाने से वह बदहवास हो गईं और थाने के सामने रोने-चिल्लाने लगीं। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। दूसरी ओर साथी की मौत की खबर मिलने पर प्रयागराज जंक्शन के कुलियों में भी आक्रोश फैल गया। कुलियों ने जीआरपी थाने के सामने एकत्र होकर विरोध जताया। उनका कहना था कि कमाई की कमी और आर्थिक तंगी के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। स्टेशन पर सौ से अधिक कुली काम करते हैं। साथियों ने उनकी आर्थिक परेशानियों को दूर करने की मांग उठाई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: आर्थिक तंगी से परेशान कुली की ट्रेन से कटकर मौत