
अतीक की मौत के बाद नए सिरे से बन रही टॉपटेन अपराधियों की सूची
Prayagraj News - प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद नए टॉपटेन अपराधियों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। इस सूची में गैंगस्टर विक्की उर्फ वसीम और गोतस्कर मुजफ्फर सबसे ऊपर हैं। कई अपराधी जेल में बंद होने के बावजूद उनके गिरोह सक्रिय हैं।
प्रयागराज। प्रदीप शर्मा माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस नए सिरे से टॉपटेन अपराधियों की सूची बनाने में जुटी है। सूची में अब तक नौ बदमाशों का नाम दर्ज हो चुका हैं, जबकि दसवें पायदान पर नाम दर्ज करने के लिए पड़ताल जारी है। पुलिस की नई सूची में गैंगस्टर विक्की उर्फ वसीम पहले और गोतस्कर मुजफ्फर का दूसरे नंबर पर नाम दर्ज है। लिस्ट में दर्ज अधिकांश अपराधियों पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को पुलिस कस्टडी में अस्पताल ले जाते समय गोली मारकर हत्या हुई थी।

दोनों की मौत के बाद अतीत गैंग अभी भी सक्रिय है। हालांकि, इन दो सालों में कई अपराधियों ने भी तेजी से जरायम की दुनिया में कदम बढ़ाया है। कमिश्नरेट पुलिस अब नए सिरे से जिले के टॉपटेन अपराधियों की लिस्ट तैयार कर रही है। पहले नंबर पर शाहगंज के विक्की उर्फ वसीम पर कुल 30 संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख एवं गोतस्कर मोहम्मद मुजफ्फर पर गोतस्कर समेत रंगदारी, हत्या समेत कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा, सूची में झूंसी के राजेश यादव, होलागढ़ के स्वदेश कुमार उर्फ शीलू, थरवई के जितेंद्र भारतीया व गोलू भारतीया सरायइनायत के अतुल सिंह और करछना के जावेद उर्फ पप्पू व दिलीप मिश्रा का नाम भी शामिल हैं। अधिकांश अपराधी जेल में बंद, फिर भी गिरोह संचालित पुलिस सूत्रों की मानें तो टॉपटेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल अधिकांश जेल में बंद हैं। इसके बावजूद उनका गिरोह सक्रिय है। आए दिन मारपीट, रंगदारी, अवैध कब्जा, तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इसमें जेल में बंद गिरोह के सरगना का नाम भी शामिल होता है। टॉपटेन अपराधियों की सूची नाम थाना क्षेत्र कुल मामले 1. विक्की उर्फ वसीम शाहगंज 30 2. मोहम्मद मुजफ्फर नवाबगंज 32 3. राजेश यादव झूंसी 27 4. स्वदेश उर्फ शीलू होलागढ़ 16 5. जितेंद्र भारतीया थरवई 23 6. गोलू भारतीया थरवई 15 7. अतुल सिंह सरायइनायत 12 8. जावेद उर्फ पप्पू करछना 28 9. दिलीप मिश्रा करछना 29 कोट.. प्रयागराज के टॉपटेन अपराधियों की सूची तैयारी की जा रही है। इन अपराधियों के गिरोह पर भी लगाम लगाने का भी प्रयास जारी है। गिरोह के सदस्यों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। - डॉ अजयपाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


