नो मैपिंग वाले 8.38 लाख का सूची में आना तय
Mar 03, 2026 10:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में एसआईआर अभियान के तहत 10.62 लाख नो मैपिंग वोटरों में से 838407 वोटरों का सूची में वापस आना लगभग निश्चित है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि यह कुल मतदाताओं का 78.91 प्रतिशत है। सुनवाई 27 मार्च तक चलेगी और कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

प्रयागराज। एसआईआर अभियान के तहत जिले के 10.62 लाख नो मैपिंग वाले वोटरों में 838407 वोटरों का सूची में वापस आना लगभग तय हो गया है। इन मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि कुल नो मैपिंग वोटरों का यह 78.91 फीसदी है। जबकि कुल 878842 वोटरों को नोटिस जारी किया गया है। अभी 27 मार्च तक सुनवाई होनी है। ऐसे में शेष वोटरों की सुनवाई भी पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वक्त सुनवाई करने के लिए कर्मचारियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



