Prayagraj News: आरंभिक जांच में मिली सुरक्षा मानकों में घोर लापरवाही

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: प्रयागराज के खुल्दाबाद जोनल कार्यालय में हुए हादसे की जांच रिपोर्ट सोमवार को पेश की जा सकती है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। शुरुआती जांच में निर्माण कार्यों में लापरवाही की आशंका जताई गई है और नगर निगम के इंजीनियरों तथा ठेकेदार की जिम्मेदारी की जांच हो रही है। जांच समिति में एक सहायक अभियंता को बदलने पर भी सवाल उठे हैं, हालांकि बदलाव की औपचारिक पुष्टि बाकी है।

आरंभिक जांच में मिली सुरक्षा मानकों में घोर लापरवाही
आरंभिक जांच में मिली सुरक्षा मानकों में घोर लापरवाही

Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम के खुल्दाबाद जोनल कार्यालय में गुरुवार को हुए हादसे की जांच रिपोर्ट सोमवार को प्रस्तुत की जा सकती है। हादसे की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर हादसे के कारणों और जिम्मेदारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद नगर आयुक्त साईं तेजा ने अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। कमेटी ने मौके पर जाकर जांच की है। पहली ही जांच में निर्माण कार्यों में लापरवाही का मामला सामने आया है।

जांच समिति के एक सदस्य ने बताया कि इतने भीड़भाड़ वाले स्थल पर लापरवाही से ही हादसा हुआ। इस हादसे के लिए नगर निगम के इंजीनियर और ठेकेदार समान रूप से जिम्मेदार हो सकते हैं।इस बीच जांच टीम में बदलाव भी किया गया है। टीम में शामिल खुल्दाबाद जोन के सहायक अभियंता गिरीश कुमार को हटाकर उनकी जगह दूसरे जोन के सहायक अभियंता अमित सोनार को शामिल किया गया है। हालांकि, इस बदलाव को लेकर अभी तक लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। ऐसे में जांच टीम में किए गए फेरबदल की औपचारिक पुष्टि होना बाकी है। खुल्दाबाद जोन के सहायक अभियंता को जांच टीम में शामिल करने पर सवाल खड़े हो रहे थे। चर्चा तो यह भी है कि सहायक अभियंता के कहने पर कार्यालय खुला होने के दौरान शटरिंग हटाई जा रही थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: आरंभिक जांच में मिली सुरक्षा मानकों में घोर लापरवाही