Prayagraj Municipal Corporation to Pay Bill for Fa ade Lights Installed During Kumbh Mela नए यमुना पुल की फसाड लाइट का बिल देगा नगर निगम, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Municipal Corporation to Pay Bill for Fa ade Lights Installed During Kumbh Mela

नए यमुना पुल की फसाड लाइट का बिल देगा नगर निगम

Prayagraj News - प्रयागराज में महाकुम्भ के दौरान नए यमुना ब्रिज पर लगाए गए फसाड लाइट का बिल नगर निगम द्वारा भुगतान किया जाएगा। नगर निगम और उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच इस संबंध में समझौता हुआ है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 19 April 2025 11:07 AM
share Share
Follow Us on
 नए यमुना पुल की फसाड लाइट का बिल देगा नगर निगम

प्रयागराज। महाकुम्भ के दौरान नए यमुना ब्रिज पर लगाई गई फसाड लाइट का बिल नगर निगम भुगतान करेगा। फसाड लाइट के बिल भुगतान को लेकर नगर निगम और उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच समझौता हुआ है। नगर निगम के मुख्य अभियंता (विद्युत) संजय कटियार ने बताया कि फसाड लाइट लगाने वाली एजेंसी इसका रखरखाव करेगी। नगर निगम सिर्फ बिल का भुगतान करेगा। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने महाकुम्भ के पहले नए पुल पर फसाड लाइट लगाई थी। पहले फसाड लाइट और यमुना पर लेजर का काम जल निगम के सीएंडडीएस को दिया गया था। सीएंडडीएस दोनों काम समय रहते शुरू नहीं कर पाया तो शासन ने उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।