ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजबीएस मेहता नेत्र चिकित्सालय को खाली करने का नोटिस चस्पा

बीएस मेहता नेत्र चिकित्सालय को खाली करने का नोटिस चस्पा

नगर निगम ने सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित बीएस मेहता नेत्र चिकित्सालय को खाली करने के लिए परिसर के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किया है। नगर निगम के कर्मचारी सोमवार को गए और अस्पताल के गेट पर नोटिस चस्पा कर...

बीएस मेहता नेत्र चिकित्सालय को खाली करने का नोटिस चस्पा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 21 Nov 2023 06:43 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। नगर निगम ने सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित बीएस मेहता नेत्र चिकित्सालय को खाली करने के लिए परिसर के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किया है। नगर निगम के कर्मचारी सोमवार को गए और अस्पताल के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस में अस्पताल खाली करने के साथ जीर्णोद्धार के लिए परिसर में काटे गए हरे पेड़ों पर जवाब मांगा है। अस्पताल प्रबंधन का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर नगर निगम कानूनी कार्यवाही करेगा। इसमें अस्पताल पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। अस्पताल नजूल भूखंड पर बना है। नजूल का पट्टा 52 साल पर 1971 में समाप्त हो गया। पांच दशक में नगर निगम ने अस्पताल की भूमि के पट्टे की अवधि समाप्त होने की सुधि नहीं ली। अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव ने नजूल की फाइलों की जांच के दौरान अस्पताल की जमीन का पट्टा समाप्त होने का मामला पकड़ा। इसके बाद अपर नगर आयुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस भेजी थी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को संज्ञान में लाने के लिए गेट पर नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें जो भी उचित कार्यवाही संभव होगी करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर हटाया अतिक्रमण

प्रयागराज। नगर निगम ने सोमवार को बीएस मेहता नेत्र चिकित्सालय के सामने अतिक्रमण हटाया। अस्पताल प्रबंधन ने अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय के निर्देश पर नगर निगम का प्रवर्तन दल अस्पताल के आसपास से अतिक्रमण हटाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल के आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए जिला के एक उच्चाधिकारी से शिकायत की गई थी। शिकायती पत्रों संज्ञान में लेकर अधिकारी ने नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें