विधायक हर्षवर्धन ने सीएम को सौंपा पुल का स्केल मॉडल

Feb 10, 2026 01:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और सलोरी-हेतापट्टी पुल के निर्माण कार्य के लिए एक स्केल मॉडल भेंट किया। उन्होंने इस पुल को प्रयागराज के विकास में महत्वपूर्ण बताया और सीएम को धन आवंटन के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान विधायक के कार्यालय के सदस्य भी उपस्थित थे।

 विधायक हर्षवर्धन ने सीएम को सौंपा पुल का स्केल मॉडल

प्रयागराज। शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने सोमवार की देर रात सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित कार्यालय में मुलाकात की। विधायक ने उन्हें सलोरी-हेतापट्टी पुल का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पुल का एक स्केल मॉडल भेंट किया। साथ ही सीएम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुल को प्रयागराज के विकास में बड़ी उपलब्धि बताई और सीएम को इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए धन आवंटित किए जाने पर बधाई दी। इस दौरान विधायक के कार्यालय के प्रभारी अरुण शुक्ल, गिरिजेश द्विवेदी, प्रियांशु त्रिपाठी व अभिषेक दुबे भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।