Prayagraj News: विकास के नाम पर लाखों रुपये हजम कर गए प्रधान और सचिव

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: प्रयागराज की खेरूवा ग्रामसभा में मनरेगा और अन्य विकास योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची है। पीएमओ ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को उचित कार्रवाई और शिकायतकर्ता को जवाब देने के निर्देश दिए हैं। शिकायत में जेसीबी से काम, फर्जी जॉब कार्ड, हैंडपंप मरम्मत, आवास आवंटन और अन्य योजनाओं में अनियमितताओं के आरोप हैं। डीपीआरओ ने दोषी पाए जाने पर कार्रवाई और रिकवरी की बात कही है।

Prayagraj News: विकास के नाम पर लाखों रुपये हजम कर गए प्रधान और सचिव

Prayagraj News: प्रयागराज। सैदाबाद विकासखंड की खेरूवा ग्रामसभा में मनरेगा और अन्य विकास योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। ग्रामसभा निवासी व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री दिलीप कुमार प्रजापति की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की। इस पर पीएमओ के अनुभाग अधिकारी वैभव पन्नेवाल की ओर से पिछले महीने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र जारी कर उचित कार्रवाई करने और शिकायतकर्ता को जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्रवाई की प्रति पीएमओ के पीजी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद विकास कार्यों में खर्च की गई धनराशि को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायतकर्ता दिलीप प्रजापति का आरोप है कि मनरेगा के तहत तालाब खोदाई जैसे कार्य मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन से कराया गया। फर्जी जॉब कार्ड और मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कराकर मजदूरी की धनराशि निकालने की शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि संबंधित कार्यों के मास्टर रोल, मजदूरों की उपस्थिति, भुगतान के बैंक रिकॉर्ड और कार्यस्थल की स्थिति का मिलान कराया जाए। ग्रामसभा में हैंडपंप रीबोर और मरम्मत के नाम पर करीब 7.80 लाख रुपये खर्च किए जाने की भी शिकायत की गई है। दिलीप प्रजापति का आरोप है कि जिन हैंडपंपों के नाम पर धनराशि निकाली गई, उनमें से कुछ मौके पर मौजूद नहीं हैं। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, पक्की नाली और इंटरलॉकिंग के कार्यों में पुरानी संरचनाओं को नया दिखाकर भुगतान लेने का आरोप भी है। शिकायतकर्ता ने इन कार्यों की स्वीकृत लागत, भुगतान के विवरण, माप पुस्तिका और मौके पर मौजूद निर्माण की जांच कराने की मांग की है।

आवास और अन्य योजनाओं में अनियमितता के आरोप

आवास आवंटन और मिड-डे मील में भी अनियमितता

प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र लोगों को लाभ देने के बदले रुपये लेने और गलत फोटो के आधार पर जियो टैगिंग किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अधूरे शौचालयों को अभिलेखों में पूरा दिखाने, मिड-डे मील और पौधरोपण कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत की गई है।

जांच में अधिकारियों की भूमिका पर सवाल

ब्लॉक के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध

ब्लॉक स्तर पर तैनात कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है और पहले हुई जांच में निष्पक्षता नहीं बरती गई। इसी आधार पर उन्होंने बीडीओ की भूमिका की भी जांच कराने तथा प्रकरण को ब्लॉक स्तरीय जांच से हटाकर किसी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी या स्वतंत्र जांच अधिकारी को सौंपने की मांग की है।

दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात

:

गंभीर आरोपों में शिकायत हुई है और इसकी जांच भी हो रही है। शासन से आदेश आने से पूर्व ही जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया: दोषी पाए जाने पर निवर्तमान प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और रिकवरी भी कराई जाएगी।

रवि शंकर द्विवेदी, डीपीआरओ

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦खेरूवा ग्रामसभा में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत किसने की?−
ग्रामसभा निवासी और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री दिलीप कुमार प्रजापति ने शिकायत की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: विकास के नाम पर लाखों रुपये हजम कर गए प्रधान और सचिव