Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Mela Authority to Begin Land Allocation Process After Ganga Puja for Magh Mela-2026
गंगा पूजन के साथ आज से शुरू होगा जमीन आवंटन

गंगा पूजन के साथ आज से शुरू होगा जमीन आवंटन

संक्षेप:

Prayagraj News - माघ मेला-2026 के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गंगा पूजन संगम नोज पर होगा। इसके बाद दंडीबाड़ा के साधु-संतों को जमीन का आवंटन किया जाएगा। दंडीबाड़ा ने 90 बीघा जमीन की मांग की है, जबकि प्रशासन 75 बीघा प्रदान करता है। गंगा पूजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

Dec 01, 2025 06:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

माघ मेला-2026 के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गंगा पूजन मंगलवार को सुबह संगम नोज पर होगा। इसी के साथ ही जमीन आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। पहले दिन दंडीबाड़ा के साधु-संतों को जमीन का आवंटन होगा। गंगा पूजन संगम नोज पर सुबह मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। सभी आला अधिकारी पूजन कर गंगा मइया से माघ मेले की कुशलता का आशीष मांगेंगे। इसके बाद मेला क्षेत्र में दंडी संन्यासियों को जमीन आवंटित की जाएगी। दो, तीन व चार दिसंबर को दंडीबाड़ा के साधु-संतों को जमीन आवंटित की जाएगी। पांच व छह दिसंबर को आचार्य बाड़ा को जमीन आवंटित करने के लिए बुलाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं सात, आठ व नौ दिसंबर को खाकचौक व्यवस्था समिति के साधु-संतों को जमीन का आवंटन किया जाएगा। जमीन आवंटन के दो दिन बाद सुविधा पर्ची दी जाएगी। एसडीएम मेला विवेक शुक्ला ने बताया कि पिछले मेलों में सुविधा लेकर जिन लोगों ने उसे लौटाया नहीं, उन्हें इस बार जमीन व सुविधा नहीं दी जाएगी। गंगा पूजन की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। दंडीबाड़ा ने मांगी 90 बीघा जमीन जमीन आवंटन के एक दिन पहले दंडीबाड़ा के साधु-संत प्रयागराज पहुंचे। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के स्वामी ब्रह्माश्रम ने बताया कि दंडी संन्यासियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में परिषद ने मेला प्राधिकरण से 90 बीघा जमीन की मांग की है। फिलहाल प्रशासन 75 बीघा जमीन देता है। इसके लिए मंगलवार को गंगा पूजन के बाद बात की जाएगी।