Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Mela Authority Divides Sector Two into Two Parts Welcomes Pilgrims Cooperation
नागवासुकि के पास बसाया जाएगा प्रयागवाल नगर

नागवासुकि के पास बसाया जाएगा प्रयागवाल नगर

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज के माघ मेले में सेक्टर दो को दो हिस्सों में बांटने का निर्णय लिया गया है। सेक्टर दो ए को प्रयाग वाल नगर नाम दिया जाएगा। तीर्थ पुरोहितों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद विरोध समाप्त कर दिया। डीएम ने मेला तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Dec 16, 2025 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता माघ मेला क्षेत्र के नागवासुकि मार्ग पर सेक्टर दो को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। यहां पर सेक्टर दो ए को प्रयाग वाल नगर नाम दिया जाएगा। तीर्थ पुरोहितों से बात करने के बाद मेला प्रशासन के अफसरों ने इसके लिए आश्वासन दिया। प्राधिकरण के इस आश्वासन के बाद तीर्थ पुरोहितों ने विरोध थाम दिया और उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया। मेला प्रशासन ने तीर्थ पुरोहितों से सहयोग मांगा और सभी समस्याओं को समय के साथ दूर करने का भी आश्वासन दिया। तीर्थ पुरोहितों की जमीन घाटिया समाज को देने का विरोध करते हुए प्रयागवाल सभा के सदस्यों ने मंगलवार सुबह ओल्ड जीटी मार्ग पर प्रदर्शन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जैसे ही उनके एकत्र होने की सूचना मिली तो एसडीएम मेला विवेक शुक्ला ने वार्ता के लिए बुलाया। मेला प्राधिकरण कार्यालय में हुई वार्ता में जब आश्वासन मिला तो तीर्थ पुरोहित भी शांत हो गए। प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि इस निर्णय से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, संत कबीर नगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, गोरखपुर, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, जौनपुर आदि जगह से आने वाले लोगों को सहूलियत होगी। वार्ता में अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, महामंत्री असीम भारद्वाज, आशुतोष पालीवाल, हरी पांडेय, अंकुश शर्मा, अंजनी भारद्वाज, विवेक तिवारी आदि तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल उपस्थित रहे। माघ मेले की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता माघ मेले की तैयारियों को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को निरीक्षण किया। प्रमुख मार्गों पर समतलीकरण और चकर्ड प्लेट बिछाने आदि के कार्यों के बारे में जानकारी ली। पीडब्लूडी, विद्युत, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को मैनपॉवर, शिफ्ट व आवश्यक संसाधन बढ़ाकर कार्य की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने नागवासुकी मंदिर के सामने नाले के पानी की जिओट्यूब के माध्यम से शोधन के लिए की जा रही व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसीपी टैªफिक नीरज कुमार पांडेय, अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद, एसडीएम विवेक शुक्ला, अभिनव पाठक, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।