डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट
Prayagraj News - प्रयागराज मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने 17 मई को प्रयागराज में आयोजित होने वाले चिकित्सा सम्मेलन में मुख्य अतिथि बनने का अनुरोध किया और अस्पतालों की समस्याओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
प्रयागराज। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री से 17 मई को प्रयागराज में आयोजित होने वाले आईएमए के प्रादेशिक चिकित्सा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का अनुरोध किया। साथ ही पदाधिकारियों ने अस्पतालों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में बताया कि 50 बेड की क्षमता से कम वाले वाले अस्पतालों में अनावश्यक प्रशासनिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके तहत अग्निशमन और प्रदूषण नियंत्रण की एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। आयुष्मान योजना के तहत उपचारित मरीजों के मद में खर्च धनराशि का भुगतान एक से डेढ़ माह के बीच सुनिश्चित की जाए।
अस्पतालों के पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने के साथ प्रशासनिक व व्यावहारिक समस्याओं को समाधान किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ की ओर से गठित जांच समिति में एएमए के प्रतिनिधियों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


