अकबर इलाहाबादी अवार्ड से सम्मानित हुईं शबीना अदीब

Mar 29, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - साहित्यिक संस्था गुफ्तगू द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रयागराज लिटरेरी फेस्टिवल का समापन हुआ। अंतिम दिन विभिन्न श्रेणियों में 13 विशिष्टजनों को पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने कानपुर की शबीना अदीब को अकबर इलाहाबादी अवार्ड से सम्मानित किया।

अकबर इलाहाबादी अवार्ड से सम्मानित हुईं शबीना अदीब

साहित्यिक संस्था गुफ्तगू की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रयागराज लिटरेरी फेस्टिवल का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, सिने अभिनेता रजा मुराद व विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार अन्नू भइया, पूर्व अपर महाधिवक्ता कमरूल हसन सिद्दीकी व पंकज जायसवाल ने कानपुर की शबीना अदीब को अकबर इलाहाबादी अवार्ड से सम्मानित किया। अदब नवाज अवार्ड न्यायमूर्ति अशोक कुमार व आसिफ उस्मानी को प्रदान किया गया। समारोह के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में कुल 13 विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। जिसमें कुलदीप नैयर अवार्ड रामदत्त त्रिपाठी, रविकांत, पंकज श्रीवास्तव व अक्षय चौहान को, कैलाश गौतम अवार्ड विश्वास दुबे, जितेंद्र कुमार गंगवार, डॉ. प्रदीप मिश्र व कुंवर नाजुक को, सुभद्रा कुमारी चौहान अवार्ड सय्यदा तबस्सुम मंजूर, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. कुमकुम गुप्ता व अर्पणा आर्या को, सीमा अपराजिता अवार्ड मधूलिका श्रीवास्तव, नाज पुरवाई, प्रियंका माथुर, शालू सुधीर अवस्थी को प्रदान किया गया।

पुष्पिता अवस्थी अवार्ड सांवत राम बैरवा, निरुपमा खरे, कमलचंद्रा व पूजा गुप्ता को दिया गया।धीरज अवार्ड जकिया शेख मोहम्मद अमीन, शकुंतला मित्तल, सत्यम भारती व सुधा श्रीवास्तव को मिला तो डॉ. सुधाकर पांडेय अवार्ड मरणोपरांत जनार्दन ज्वाला के परिजनों को, मोहन राकेश, डॉ. अब्दुल मन्नान व डॉ. वसीम रजा अंसारी को प्रदान किया गया। इसी तरह उमेश नारायण शर्मा अवार्ड आलोक कुमार यादव, इमरान उल्लाह, राहुल चौधरी व अनिल कुमार बाजपेई को दिया गया। मिल्खा सिंह अवार्ड आरपी शुक्ल व बिप्लब घोस, गुफ्तगू अवार्ड डॉ. कंचन सक्सेना, जगदीश कुमार ध्रुर्वे, डॉ. शैलेश गुप्त वीर व रचना सक्सेना और डॉ. प्रीतम दास अवार्ड डॉ. संदीप कुमार व डॉ. प्रकाश खेतान को दिया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज अहमद गाजी व संचालन मनमोहन सिंह तन्हा ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।