Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Kumbh Mela 2026 Parking and Traffic Plans Discussed to Ease Devotee Experience
महाकुम्भ की तर्ज पर बनाएं पार्किंग, कम से कम चलें श्रद्धालु

महाकुम्भ की तर्ज पर बनाएं पार्किंग, कम से कम चलें श्रद्धालु

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में 2026 में होने वाले माघ मेले के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। महाकुम्भ के दौरान बनाए गए पार्किंग स्थलों और ट्रैफिक प्लान पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने पार्किंग स्थलों में CCTV कैमरे, चकर्ड प्लेट मार्ग और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था पर जोर दिया।

Thu, 20 Nov 2025 07:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयगाराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं को कम पैदल चलना पड़े और अत्याधिक वाहनों के मेला क्षेत्र में आने के कारण आम लोगों को परेशानी भी न हो। इसके लिए मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने अफसरों के साथ मेला प्राधिकरण कार्यालय के सभागार में बैठक की। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में सबसे पहले महाकुम्भ के दौरान बनाए गए पार्किंग स्थल व ट्रैफिक प्लान को रखा गया। अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद के प्रेजेंटेशन के बाद मंडलायुक्त ने कहा कि प्लान बेहतर है लेकिन इस बार महाकुम्भ जितने श्रद्धालु नहीं आएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसे में हर दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए ऐसा प्लान तैयार किया जाए कि लोगों को परेशानी न हो। संगम के करीब ही पार्किंग बनाई जाए। पहले करीब की पार्किंग भर जाए तो धीरे-धीरे पीछे की पार्किंग में वाहनों को भेजा जाए। इस बार नैनी क्षेत्र में बनाई जाने वाली पार्किंग पर भी चर्चा की गई। एसीपी की मेला तक तय रहेगी जिम्मेदारी इस दौरान सभी सहायक पुलिस आयुक्त ने पार्किंग के लिए सुझाव दिए। जिस पर यह कहा गया कि जो भी एसीपी इस वक्त अपने क्षेत्र की पार्किंग के लिए सुझाव दे रहे हैं, वो ही इसकी मेले तक जिम्मेदारी संभालेंगे। अगर किसी का क्षेत्र बदला और दूसरा एसीपी तैनात भी हो गया तो उसको गाइड करना वर्तमान एसीपी की जिम्मेदारी होगी। यह भी दिए गए निर्देश - पार्किंग स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। - सभी जगह चकर्ड प्लेट से मार्ग बनाया जाए। - टैंकर से पानी की व्यवस्था की जाए। - पर्याप्त प्रकाश व मोबाइल टायलेट जरूर रहे। - पार्किंग में क्लाक रूम की व्यवस्था रखी जाए। - झाड़ियों को हटावाया जाए, जिससे लोग परेशान न हो।