प्रयागराज जंक्शन पर बनेगा फन पार्क, फूड पार्क और गेमिंग जोन
Prayagraj News - प्रयागराज जंक्शन अब केवल ट्रेन पकड़ने का केंद्र नहीं रहेगा। यहां फूड कोर्ट, फन पार्क, गेमिंग जोन और ठहरने के लिए होटल जैसी सुविधाएं होंगी। उत्तर मध्य रेलवे ने इसके लिए 20,000 वर्गमीटर क्षेत्र में बहुउद्देश्यीय सुविधा केंद्र विकसित करने के लिए टेंडर जारी किया है।

प्रयागराज जंक्शन अब केवल ट्रेन पकड़ने का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि यहां फूड कोर्ट, फन पार्क, गेमिंग जोन, टर्फ खेल मैदान और ठहरने के लिए होटल जैसी सुविधाओं के साथ लोग खाने-पीने और मनोरंजन के लिए भी पहुंचेंगे। स्टेशन के सिविल लाइंस साइड पर करीब 20 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में बहुउद्देश्यीय सुविधा केंद्र विकसित करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने 10 वर्ष की अवधि का टेंडर जारी किया है। उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन के अनुसार, प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास के तहत सिविल लाइंस की ओर जी 9 बहुमंजिला इमारत का निर्माण तेजी से चल रहा है।
इसी इमारत से जुड़े सर्कुलेटिंग क्षेत्र में विभिन्न वाणिज्यिक गतिविधियों खानपान, खेल और मनोरंजन को विकसित करने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। यह प्रस्तावित सिविल लाइंस केंद्र नवाब यूसुफ रोड के पास स्थित होगा जो चारों प्रमुख मार्गों नवाब यूसुफ रोड, तृतीय मार्ग स्मिथ रोड व चतुर्थ मार्ग से जुड़ा रहेगा, जिससे यहां पहुंचना आसान होगा। कुल 20,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित होने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए अभिरुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) जमा करने की अंतिम तिथि 13 मई तय की गई है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चयनित एजेंसी को परिसर का डिजाइन इस प्रकार तैयार करना होगा, जिससे स्टेशन भवन और आसपास के क्षेत्र की सुंदरता बनी रहे और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


