Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर फिर सजेगा रेल कोच रेस्टोरेंट

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर जल्द ही यात्रियों के लिए रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू किया जाएगा। पहले फूड प्लाजा के बंद होने के बाद यात्रियों को भोजन के विकल्प सीमित हो गए थे। नया रेस्टोरेंट यात्रियों को सस्ते और बेहतर भोजन की सुविधा प्रदान करेगा। टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर फिर सजेगा रेल कोच रेस्टोरेंट

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को जल्द ही खाने-पीने की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए फिर से टेंडर जारी किया है। इसके शुरू होने के बाद जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को भोजन और अन्य खाद्य सामग्री के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहले फूड प्लाजा संचालित होता था। इसके बंद होने के बाद यात्रियों के लिए खाने-पीने के विकल्प काफी सीमित हो गए हैं। सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को सस्ते भोजन की होती है।

जंक्शन पर 15 रुपये में मिलने वाला जनता खाना भी अब उपलब्ध नहीं है। फिलहाल प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कुछ जगहों पर नाश्ता और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें ही मिल रही हैं। महाकुम्भ 2025 के दौरान प्रयागराज जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू किया गया था। पुराने रेल कोच को रेस्टोरेंट के रूप में तैयार कर यात्रियों के लिए भोजन और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। हालांकि, यह रेस्टोरेंट कुछ महीने चलने के बाद बंद हो गया। इसके बाद से जंक्शन पर दोबारा रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही थी। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि वर्तमान में सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है। प्रयागराज जंक्शन पर फिर से रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए टेंडर जारी किया गया है। वहीं छिवकी रेलवे स्टेशन पर देश का पहला रेल लोको कोच रेस्टोरेंट बनकर तैयार हो रहा है।

Piyush Kumar Srivastava

लेखक के बारे में

Piyush Kumar Srivastava

शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।


विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर फिर सजेगा रेल कोच रेस्टोरेंट