यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर यात्री आश्रय में शिफ्ट करने की तैयारी

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज जंक्शन पर 15 अप्रैल से शुरू होने वाले पुनर्विकास कार्य के दौरान यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए रिजर्वेशन काउंटर को अस्थायी रूप से यात्री आश्रय में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। डीआरएम रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक में इस पर चर्चा की गई।

यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर यात्री आश्रय में शिफ्ट करने की तैयारी

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड 15 अप्रैल से शुरू होने वाले पुनर्विकास कार्य के मद्देनजर यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए रिजर्वेशन काउंटर को अस्थायी रूप से कहां शिफ्ट किया जाए, इस पर शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में यात्री आश्रय सहित अन्य वैकल्पिक स्थानों पर काउंटर संचालित करने के विकल्पों पर चर्चा की गई, ताकि टिकट लेने वाले यात्रियों को परेशानी न हो। यात्री आश्रय में टिकट काउंटर बनने से यात्रियों को बड़ी राहत होगी।डीआरएम रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार, सीनियर डीसीएम हरिमोहन, स्टेशन डायरेक्टर वीके द्विवेदी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सिटी साइड 15 अप्रैल से शुरू होने वाले निर्माण कार्य के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू रखने पर विस्तार से विमर्श किया गया। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि रिजर्वेशन काउंटर को अस्थायी रूप से यात्री आश्रय या अन्य उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट किया जाए, जिससे यात्रियों को टिकट लेने में दिक्कत न हो। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य के दौरान सूचना व्यवस्था मजबूत रखी जाए और यात्रियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में सिविल लाइंस साइड की पार्किंग को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने पर भी चर्चा हुई। रेल प्रशासन ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए सभी जरूरी वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल से सिटी साइड के बजाय सिविल लाइंस में गाड़ियों की पार्किंग होगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।