Prayagraj News: पागल सियार ने बच्चे को काटा, लगे चार टांके
Prayagraj News: प्रयागराज के कौड़िहार स्थित लखरइंया रसूलपुर चांदी गांव में एक पागल सियार ने चार लोगों पर हमला किया। छह वर्षीय ऋतुराज के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसे कौड़िहार सीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन व चार टांके लगाए गए। बाद में उसे बेली अस्पताल रेफर किया गया। वहां इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन उपलब्ध न होने पर परिवार ने निजी अस्पताल में 2800 रुपये देकर इंजेक्शन लगवाया।

Prayagraj News:
प्रयागराज। आवारा कुत्ते व बंदर ही नहीं बल्कि अब सियार से होशियार रहने की जरूरत है। क्योंकि कौड़िहार के लखरइंया रसूलपुर चांदी में गांव में एक खूंखार पागल सियार ने चार लोगों पर हमला कर दिया। इस भयावह हमले में छह वर्षीय ऋतुराज का चेहरा पूरी जख्मी से हो गया।राजकुमार यादव ने बताया कि शनिवार शाम को पांच बजे ऋतुराज शौच के लिए सड़क के पास गया था। उसी समय अचानक एक पागल सियार ने हमला कर दिया। सियार ने वहां चार अन्य लोगों को भी शिकार बनया। अप्रत्याशित वन्य जीव के हमले से दो दिन से इलाके में दहशत का माहौल है। राजकुमार ने बताया कि शनिवार शाम को बच्चे को कौडि़हार सीएचसी में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। साथ ही चेहरे पर चार टांके भी लगाए गए। उसके बाद बेली अस्पताल रेफर कर दिया गया।
निजी अस्पताल में इंजेक्शन का खर्च
2800 रुपये का निजी अस्पताल में लगवाया इंजेक्शन
बेली अस्पताल में बेटे ऋतुराज का इलाज कराने आए राजकुमार ने बताया कि शनिवार की रात में 10 बजे बेली अस्पताल के इंमरजेंसी वार्ड में बच्चे को लाया था। वहां पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि इम्युनोग्लोबुलिन का इंजेक्शन अस्पताल में नहीं है इसे बाहर से लगवाना पड़ेगा। डॉक्टर ने कहा कि कैलाश अस्पताल में जाकर इंजेक्शन लगवा लीजिए। रात में वहां पर इंजेक्शन के 2100 रुपये और इंजेक्शन लगाने का खर्च 700 रुपये लिया गया। यह इंजेक्शन वजन के अनुसार लगाया जाता है।

