स्टैंड पोस्ट और वाटर एटीएम लगाए गए
Prayagraj News - प्रयागराज में गर्मी के मौसम में जलकल विभाग ने 24 स्थानों पर टैंक टाइप्ड स्टैंड पोस्ट और वाटर एटीएम लगाए हैं। यह उपाय शहरवासियों को पानी की सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया है। प्रमुख स्थानों में प्रयागराज जंक्शन, जानसेनगंज चौराहा और अन्य शामिल हैं।

प्रयागराज। गर्मी का प्रकोप शुरू होने पर जलकल विभाग ने शहर के 24 स्थानों पर टैंक टाइप्ड स्टैंड पोस्ट और वाटर एटीएम लगाए गए हैं। जलकल मुख्यालय के अधिशासी अभियंता शिवम मिश्रा के अनुसार 11 स्थानों पर टैंक टाइप्ड स्टैंड पोस्ट और 13 वाटर एटीएम लगाए गए हैं। प्रयागराज जंक्शन के गेट नंबर तीन व पांच, जानसेनगंज चौराहा, बैरहना चौराहा काली मंदिर के पास, बाई का बाग पानी टंकी के पास, रामबाग लेबर चौराहा, सिविल लाइंस धरनास्थल, हिंदू हॉस्टल चौराहा, साउथ मलाका सब्जी मंडी, मोती महल और पानी टंकी पर टैंक टाइप्ड स्टैंड पोस्ट लगाए गए हैं। दारागंज जलकल कैंप कार्यालय, ताशकंद मार्ग पर लोटस अपार्टमेंट के सामने, महिला थाना के सामने, मेयोहाल पंपिंग स्टेशन, फाफामऊ जलकल कार्यालय, फाफामऊ नगर निगम कार्यालय, फाफामऊ में मुक्त विश्वविद्यालय के गेट, मम्फोडगंज आबकारी चौराहा, टैगोर टाउन जलकल कार्यालय में वाटर एटीएम लगाए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


