Prayagraj News: प्रयागराज को मिली पहली डबल डेकर ई-बस, जल्द शहर में दौड़ेगी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज को पहली डबल डेकर ई-बस मिल गई है। प्रयाग डिपो को मिली यह बस जल्द ही शहर की सड़कों पर यात्रियों को सफर कराएगी। फ

Prayagraj News: प्रयागराज को मिली पहली डबल डेकर ई-बस, जल्द शहर में दौड़ेगी

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज को पहली डबल डेकर ई-बस मिल गई है। प्रयाग डिपो को मिली यह बस जल्द ही शहर की सड़कों पर यात्रियों को सफर कराएगी। फिलहाल इसे सिविल लाइंस से रामबाग होते हुए अलोपीबाग तक चलाने की तैयारी है। हालांकि सर्वे के बाद रूट में बदलाव भी किया जा सकता है।आरएम रविंद्र सिंह ने बताया कि अभी एक डबल डेकर ई-बस मिली है। शुक्रवार को बस के संभावित रूट का सर्वे कराया गया। बस को ऐसे रास्ते पर चलाने की तैयारी है, जहां इसकी ऊंचाई के कारण कोई परेशानी न हो। सर्वे में रेलवे पुल, बिजली के तार और दूसरे अवरोधों की जांच की जा रही है।

इन सभी बिंदुओं को देखने के बाद अंतिम रूट तय होगा। यह डबल डेकर ई-बस वातानुकूलित है और इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। बस में कुल 65 सीटें हैं। सामान्य बसों की तुलना में एक बस में अधिक यात्रियों के सफर करने से शहर में सार्वजनिक परिवहन को भी फायदा मिलेगा।बॉक्सदो बसें आई थीं, रूट नहीं मिलने पर लौट गईंप्रयागराज। महाकुम्भ 2025 के दौरान प्रयागराज को दो डबल डेकर बसें मिली थीं। लेकिन उस समय इनके लिए ऐसा रूट तय नहीं हो सका, जहां बस की ऊंचाई के कारण कोई परेशानी न हो। रूट तय नहीं होने के कारण दोनों बसों को वापस नोएडा भेज दिया गया था। अब एक डबल डेकर ई-बस दोबारा प्रयागराज पहुंची है और इसके संचालन के लिए रूट का सर्वे कराया जा रहा है।

Piyush Kumar Srivastava

लेखक के बारे में

Piyush Kumar Srivastava

शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।


विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: प्रयागराज को मिली पहली डबल डेकर ई-बस, जल्द शहर में दौड़ेगी