Prayagraj News: इतने टूटे मकान कि नए आवेदनों को नहीं मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में बारिश और आपदा के कारण 13337 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए लाभार्थियों को आवास देने की संभावना कम है। प्राथमिकता पहले प्रभावित परिवारों को राहत राशि और आवास सहायता देने में है। प्रशासन शिकायतों की जांच कर रहा है ताकि सभी पात्रों को मदद मिल सके।

Prayagraj News: इतने टूटे मकान कि नए आवेदनों को नहीं मिलेगा मौका

Prayagraj News: प्रयागराज। इस बार बारिश और आपदा से जिले में मकानों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। अब तक 13337 मकानों के क्षतिग्रस्त या ढहने की शिकायतें कंट्रोल रूम में आई हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए लाभार्थियों को आवास मिलने की संभावना कम हो गई है। जिले को इस वर्ष 2177 नए आवास देने का लक्ष्य मिला है, लेकिन आपदा में मकान ढहने वाले लोगों को प्राथमिकता मिलने के कारण यह लक्ष्य नए आवेदकों के लिए पर्याप्त नहीं होगा। नियमानुसार आपदा में मकान ढहने पर पहले पीड़ित परिवार को राहत राशि दी जाती है। प्रशासन की ओर से शिकायतों का सत्यापन कराया जा रहा है।

सभी पात्र लोगों का सत्यापन पूरा होने के बाद उन्हें 3200 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके बाद पात्रता पूरी करने वाले परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.20 लाख रुपये की आवास सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि जो मकान ढहे हैं, उसमें कच्चे और पक्के दोनों प्रकार के मकान हैं। पीडी डीआरडीए भूपेंद्र सिंह का कहना है कि जब उनके पास आवेदन आएंगे तो निश्चिततौर पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: इतने टूटे मकान कि नए आवेदनों को नहीं मिलेगा मौका