हमसफर और प्रयागराज एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेनें दादरी तक चलेंगी
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेनें अब नई दिल्ली की बजाय दादरी तक चलेंगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक और प्लेटफॉर्म की कमी के कारण ये निर्णय लिया गया। दादरी स्टेशन को नया गंतव्य बनाने से परिचालन में आसानी होगी।

प्रयागराज। प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेनें नई दिल्ली की बजाय दादरी तक चलाई जाएंगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक ट्रैफिक और प्लेटफॉर्म की कमी के कारण क्लोन ट्रेनों के संचालन में दिक्कतें आ रही थीं। ऐसे में दादरी स्टेशन को नया गंतव्य बनाने से परिचालन सरल होगा। दादरी प्रयागराज मंडल के अंतर्गत आता है, जिससे अन्य मंडलों से अनुमति लेने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


