जिले में शिक्षकों की समायोजन सूची पर भी विवाद

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने परिषदीय शिक्षकों के समायोजन के लिए सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की। इसमें आरटीई नियमों की अनदेखी की गई है। 100 छात्रसंख्या वाले विद्यालयों में विषयवार तीन शिक्षक होना अनिवार्य है, लेकिन कई विद्यालयों में एक से अधिक शिक्षक होने के बावजूद उन्हें सरप्लस नहीं दिखाया गया।

जिले में शिक्षकों की समायोजन सूची पर भी विवाद

प्रयागराज। परिषदीय शिक्षकों के समायोजन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने मंगलवार को सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी कर दी। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में वरिष्ठ शिक्षकों को सरप्लस दिखाया गया है। हालांकि सूची में आरटीई नियमों की खुलकर अनदेखी की गई है। उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 छात्रसंख्या तक विषयवार तीन शिक्षक (भाषा, गणित/विज्ञान और सामाजिक विज्ञज्ञान) होना अनिवार्य है। तमाम विद्यालयों में एक विषय के एक से अधिक शिक्षक होने के बावजूद उन्हें सरप्लस नहीं दिखाया गया है। सिर्फ उन्हीं शिक्षकों को सरप्लस किया गया है जहां छात्रसंख्या 100 से कम है और अध्यापक तीन से अधिक हैं।

एनआईसी की अधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित डाटा के संबंध में शिक्षकों को कोई आपत्ति हो तो जनपदीय स्थानान्तरण/समायोजन समिति के सदस्य सचिव बीएसए को 19 मई तक सुबह दस से पांच बजे तक साक्ष्य सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। बीएसए ने साफ किया है कि 19 मई के बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा और प्रदर्शित डाटा को सही मानते हुए समायोजन की कार्यवाही कर दी जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।