दरभंगा में दिखेगा थाईलैंड के बुद्ध मंदिर का आकर्षण
संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में 67वें दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान श्री दरभंगा दुर्गा पूजा समिति थाईलैंड के पन्ना बुद्ध मंदिर की भव्यता को दर्शाने के लिए एक 55 फीट ऊंचा पंडाल बना रही है। मुख्य द्वार पर बुद्ध की आठ फीट...
प्रयागराज। थाईलैंड के प्रमुख बौद्ध मंदिरों में बैंकाक के पन्ना बुद्ध मंदिर की तर्ज पर इस बार प्रयागराज में भी उसकी भव्यता दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए श्री दरभंगा दुर्गा पूजा समिति अपने 67वें दुर्गा पूजा महोत्सव में पंडाल को थाईलैंड के ‘बुद्ध मंदिर थीम पर तैयार करा रही है। खास बात है कि पंडाल के मुख्य द्वार पर बुद्ध की आठ फीट की प्रतिमा भी जनमानस को आकर्षित करेगी। समिति के अध्यक्ष देवव्रत वासु व सह अध्यक्ष संजय मुखर्जी ने दरभंगा कालोनी में स्थित दुर्गा पूजा पार्क में पंडाल का निर्माण कार्य पांच अगस्त से शुरू कराया है।

कोलकाता से आए एक दर्जन कारीगर 55 फीट ऊंचे पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। पंडाल पूरी तरह से फोम से बनाया जाएगा। निर्माण कार्य 24 सितंबर तक पूरा होगा। 27 सितंबर को मां दुर्गा की 14 फीट की प्रतिमा का पंडाल में आगमन होगा। मां के अस्त्र-शस्त्र और सारे आभूषण कोलकाता से मंगवाए गए हैं। सह अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक वर्ष महोत्सव के जरिए हमारा प्रयास होता है कि प्रयागराज के जनमानस को कुछ अलग दिखाया जाए, ताकि लंबे समय तक उसकी यादें जेहन में रहें। इसलिए समिति के पदाधिकारियों से निर्णय के बाद तीन महीने थाईलैंड के बुद्ध मंदिर जैसा पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




