Prayagraj Durga Puja Festival 2023 National Bird Peacock Theme with 45 Feet Tall Pandals जुरासिक पार्क के बाद नेतानगर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का आकर्षण, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Durga Puja Festival 2023 National Bird Peacock Theme with 45 Feet Tall Pandals

जुरासिक पार्क के बाद नेतानगर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का आकर्षण

Prayagraj News - प्रयागराज में नेतानगर बारवारी ने इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए 45 फीट ऊंचे मोर थीम पर पंडाल का निर्माण शुरू किया है। इस पंडाल में विभिन्न प्रकार के मोर प्रदर्शित किए जाएंगे। महोत्सव 27 सितंबर को...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 10 Sep 2025 11:11 AM
share Share
Follow Us on
जुरासिक पार्क के बाद नेतानगर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का आकर्षण

प्रयागराज। नेतानगर बारवारी ने पिछले वर्ष आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए जुरासिक पार्क थीम पर पंडाल का निर्माण कराया था, जिसे महोत्सव के दौरान बच्चों के बीच खूब पसंद किया गया। तभी बारवारी ने अपने 69वें वर्ष में आयोजित किए जाने वाले महोत्सव के लिए राष्ट्रीय पक्षी मोर की थीम तय कर ली थी। इसके लिए 45 फीट ऊंचे पंडाल पर उतनी ही ऊंचाई का मोर दिखाई देगा। जिसके पैरों के बीच से जनमानस पंडाल के भीतर प्रवेश करना होगा। इस वर्ष दुर्गा पूजा पार्क, नेतानगर में पंडाल का निर्माण कार्य दो अगस्त से शुरू कराया गया है। कोलकाता से आए दस कारीगर 24 सितंबर तक बारवारी को पंडाल बनाकर सौंप देंगे।

बारवारी के सचिव विक्की यादव ने बताया कि पंडाल के भीतर पूरे देश में मोर की जितनी भी प्रजाति हैं, उसे भी प्रदर्शित किया जाएगा। अभी पंडाल का ढांचा तैयार कराया जा रहा है। कोलकाता से चटाई व नारियल का छिलका कारीगर अपने साथ लेकर आएं हैं। जिससे 45 फीट ऊंचे मोर के साथ ही अन्य मोर बन रहा है। 24 सितंबर को मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल में आ जाएगी। मां को कोलकाता से मंगवाए गए आभूषणों और अस्त्र-शस्त्र के साथ विराजित किया जाएगा। पंडाल में नवरात्र की षष्ठी तिथि, 27 सितंबर को विधि विधान से मां का पूजन करके महोत्सव का शुभारंभ होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।