Prayagraj News: मादक पदार्थों का हब बना संगम नगरी, सड़क से रेल मार्ग तक फैला जाल

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: प्रयागराज में जून से सितंबर के बीच पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने करीब 16,664 किलो गांजा, कोडीनयुक्त कफ सिरप की 91,715 शीशियां और 69.75 किलो एमडी ड्रग्स जब्त कीं। सड़क और रेल मार्ग से सक्रिय तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई के बावजूद कारोबार जारी है। मांडा में एमडी ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा भी हुआ। पुलिस सप्लाई चेन, वित्तीय लेनदेन और तस्करों के मददगारों की पहचान कर रही है।

Prayagraj News: मादक पदार्थों का हब बना संगम नगरी, सड़क से रेल मार्ग तक फैला जाल

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। संगम नगरी में मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क लगातार चुनौती बनता जा रहा है। गांजा, कोडीनयुक्त कफ सिरप और एमडी ड्रग्स की बड़े पैमाने पर बरामदगी इस अवैध कारोबार के बढ़ते नेटवर्क की ओर इशारा कर रही है। जून से सितंबर के बीच पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़े गए। इसके बावजूद तस्करी पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। सड़क से लेकर रेल मार्ग तक नशे के इस अवैध कारोबार का जाल फैला है। बीते चार माह में पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने करीब 16,664 किलो गांजा जब्त किया।

वहीं, कोडीनयुक्त कफ सिरप की 91,715 शीशियां और 69.75 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की गई। आंकड़े बताते हैं कि नशे के कारोबार में अलग-अलग तरह के मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। तस्कर माल की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग रास्तों और तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।मांडा में एमडी ड्रग्स फैक्टरी के खुलासे से तस्करी के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर नशीले पदार्थों के उत्पादन का खतरा बढ़ गया है। कोडीनयुक्त कफ सिरप की लगातार खेप पकड़े जाने और अंतरराज्यीय गिरोहों के सक्रियता ने भी चुनौती बढ़ा दी है। लगातार गिरफ्तारी और बरामदगी के बावजूद तस्करी का जारी रहना बताता है कि नशे के कारोबार की जड़ें गहरी हैं। उधर, अपर पुलिस आयुक्त विजय ढुल कहना है कि सप्लाई चेन, आर्थिक लेनदेन और तस्करों के मददगारों की पहचान की जा रही है। ताकि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: मादक पदार्थों का हब बना संगम नगरी, सड़क से रेल मार्ग तक फैला जाल