10 हजार निष्क्रिय उपभोक्ताओं को तत्काल कराएं सक्रिय
Prayagraj News - प्रयागराज में 32,000 पीएनजी कनेक्शनधारक हैं, जिनमें से 10,000 ने कनेक्शन के बाद इसका उपयोग नहीं किया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बैठक में निष्क्रिय कनेक्शनों को सक्रिय करने और पीएनजी नेटवर्क के विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करने की भी बात की।
प्रयागराज। जिले में पीएनजी के 32 हजार कनेक्शनधारक हैं, जिसमें से 10 हजार लोगों ने कनेक्शन होने के बाद आज तक इसका इस्तेमाल भी नहीं किया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एनआईसी सभागार में अफसरों व गैस डिस्टीब्यूटर्स के साथ बैठक कर निष्क्रिय लोगों को सक्रिय कराने के लिए कहा। जिससे एलपीजी सिलेंडर के लिए चल रही मारामारी जल्द ही समाप्त हो जाए। डीएम ने पीएनजी पाइप लाइन के विस्तार से सम्बन्धित प्रकरणों में लम्बित एनओसी को सम्बन्धित विभाग से समन्वय कर जल्द जारी करने को कहा। इंडियन ऑयल, अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर से जिस क्षेत्र के घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें चिह्नित करने व वहां पर लोंगो को जागरूक कर पीएनजी नेटवर्क के विस्तार के निर्देश दिए।
पीएनजी कनेक्शन रेडी-टू-मूव हैं किन्तु अभी सक्रिय नहीं है, उनमें पीएनजी सप्लाई चालू करना सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने जिन घरों व प्रतिष्ठानों में पीएनजी कनेक्शन के साथ-साथ एलपीजी कनेक्शन भी हैं, उनके एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम नागरिक आपूर्ति विजय शर्मा, डीएसओ सुनील कुमार व अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


