सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का 11 सदस्यीय दल रवाना

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर रविवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के तहत कलाकारों का दल गुजरात के लिए रवाना हुआ। संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की जाएगी।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का 11 सदस्यीय दल रवाना

प्रयागराज, संवाददाता। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर रविवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के तहत संस्कृति विभाग की ओर से कलाकारों का दल रविवार को गुजरात के लिए रवाना हुआ। संस्कृति विभाग के अधिकारी गुलाम सरवर, नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज मिश्र, चीफ वार्डेन अनिल कुमार गुप्ता अन्नू भैया ने विकास भवन से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्यान अधीक्षक जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में रवाना हुए दल में अलका सेठ, लक्ष्मीदेवी, कैप्टन उमेशचन्द्र द्विवेदी, विपिन कुमार कुशवाहा, सियाराम यादव, रमन कुमार, रंजीत सिंह, लोक कलाकार वेदानंद विश्वकर्मा, शेखर मौर्य शामिल हैं। इस क्रम में तक्षकतीर्थ दरियाबाद, मनोकामना पूर्ति प्राचीन मंदिर बहादुरगंज, दशाश्वमेध मंदिर, नागवासुकि मंदिर दारागंज, कोटेश्वर महादेव शिवकुटी, गंगोली शिवाला में पूजन-अर्चन किया गया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, राकेश कुमार वर्मा, हरिश्चन्द्र दुबे, विकास यादव, रोशन लाल, अजय कुमार मौर्य, शुभम कुमार, फिरोज आलम खान मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।