Prayagraj Division Surpasses Financial Goals with 4 31 Growth in Revenue प्रयागराज मंडल ने 4.31 प्रतिशत अधिक आय अर्जित की, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Division Surpasses Financial Goals with 4 31 Growth in Revenue

प्रयागराज मंडल ने 4.31 प्रतिशत अधिक आय अर्जित की

Prayagraj News - प्रयागराज मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2552.87 करोड़ की आय अर्जित की, जो लक्षित 2447.43 करोड़ से 4.31 प्रतिशत अधिक है। यात्री परिवहन में 7.01 करोड़ यात्रियों का सफल परिवहन किया गया। मंडल ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 25 March 2025 08:10 PM
share Share
Follow Us on
प्रयागराज मंडल ने 4.31 प्रतिशत अधिक आय अर्जित की

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को पीछे छोड़ दिया है। मंडल ने इस अवधि में 2552.87 करोड़ की आय अर्जित की, जो लक्ष्य 2447.43 करोड़ से 4.31 प्रतिशत अधिक है। यह आय गत वित्तीय वर्ष के 2305.64 करोड़ की तुलना में 10.72 प्रतिशत अधिक है। यात्री परिवहन में भी मंडल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष 7.01 करोड़ यात्रियों का सफल परिवहन किया गया, जो निर्धारित लक्ष्य 6.04 करोड़ से 16.03 प्रतिशत अधिक है। गत वर्ष के 5.80 करोड़ यात्रियों की तुलना में यह आंकड़ा 20.97 प्रतिशत अधिक है। मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने इस सफलता के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

प्रयागराज मंडल ने मालभाड़ा आय से 773.74 करोड़ और अन्य कोचिंग आय से 122.27 करोड़ अर्जित किए। विविध आय में भी जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई, जो 31.70 करोड़ रही। यह आय गत वित्तीय वर्ष की तुलना में 68.16 प्रतिशत अधिक है। मंडल ने पार्किंग से 3.12 करोड़ और कैटरिंग से 13.77 करोड़ की आय अर्जित की। पार्किंग आय लक्ष्य से 240 प्रतिशत अधिक रही, जबकि कैटरिंग आय में 170 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।