24 विभाग मिलकर बढ़ाएंगे जिले की हरियाली

Feb 26, 2026 11:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में इस मानसून सीजन में 24 विभागों द्वारा 71 लाख 37 हजार 747 पौधे रोपे जाएंगे। डीएम ने सभी विभागों को लक्ष्य के अनुसार भूमि चिह्नित करने और खोदाई कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, प्रदूषण नियंत्रण और छोटी नदियों के पुनरोद्धार पर भी ध्यान दिया जाएगा।

24 विभाग मिलकर बढ़ाएंगे जिले की हरियाली

प्रयागराज। इस बार मानसून सीजन में जिले के 24 विभाग हरियाली बढ़ाएंगे। डीएम के तैयारी के निर्देश के बाद सीडीओ हर्षिका सिंह ने अफसरों के साथ बैठक की। 24 विभागों को 71 लाख 37 हजार 747 पौधे रोपण का लक्ष्य दिया गया है। डीएफओ अरविंद यादव ने बताया कि विभागों को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। सभी के लक्ष्य आवंटित हैं। डीएम ने सभी विभागों को लक्ष्य के अनुसार आवश्यक जमीन चिह्नित कराकर खोदाई कराने के लिए कहा। डीएम ने गत वर्ष हुए पौधरोपण की विभागवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए कि कितने पौधे सुरक्षित रखे जा सके हैं। सीडीओ ने जिला पर्यावरण समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए डिस्ट्रिक इन्वायरमेंट प्लान के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने चायनीन मांझे के उपयोग, उत्पादन, आपूर्ति व वितरण पर रोक के निर्देश दिए। नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को संयुक्त रूप से संगम क्षेत्र में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने, नालों को टैप कराने के निर्देश दिए। वहीं जिला गंगा समिति के सदस्यों को छोटी नदियों के पुनरोद्धार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि उपसमिति जिला स्तर पर छोटी और सहायक नदियों का चिह्नीकरण, मैपिंग व उनके पुनरोद्धार और कायाकल्प की रणनीति तैयार करेगी। शंकरगढ़ ब्लॉक में लोनी नदी का चयन किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।