जिले में कई एसडीएम हुए इधर से उधर

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में छह एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर सभी को नए तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें एसडीएम करछना, सोरांव, न्यायिक फूलपुर और हंडिया के लिए नए एसडीएम नियुक्त किए गए हैं।

जिले में कई एसडीएम हुए इधर से उधर

प्रयागराज। जिले में छह एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा के आदेश के बाद सभी को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम करछना रहीं आईएएस भारती मीणा को एसडीएम सोरांव, एसडीएम सोरांव न्यायिक रहे तपन मिश्र को एसडीएम करछना, एसडीएम न्यायिक फूलपुर आकांक्षा सिंह को एसडीएम हंडिया, एसीएम प्रथम दिग्विजय सिंह को एसडीएम न्यायिक सोरांव, एसडीएम हंडिया रावेंद्र सिंह को एसडीएम न्यायिक फूलपुर, एसडीएम सोरांव ज्ञानेंद्र सिंह को एसीएम प्रथम प्रयागराज का जिम्मा दिया गया है। डीएम के निर्देश पर सभी को ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।