Prayagraj News: अवैध धन वसूली के आरोप में चपरासी निलंबित

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने चपरासी विकास पांडेय को अवैध धन वसूली और धमकाने के आरोप में निलंबित कर दिया। पांडेय ने होटल रमसा इन में कर्मचारियों को धमकाया और धन वसूली का प्रयास किया। इसके बाद विभागीय जांच का आदेश भी दिया गया है।

Prayagraj News: अवैध धन वसूली के आरोप में चपरासी निलंबित

Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने अवैध धन वसूली और धमकाने के आरोप में चपरासी विकास पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय जांच का भी आदेश दिया है। जोन संख्या-4 की उपजोन-4बी के अंतर्गत मौजा सड़ियाकला, अरैल स्थित आराजी संख्या 448/1, 482 एवं 485/1 पर संचालित होटल रमसा इन एवं श्याम विलास का मानचित्र 20 नवंबर 2023 को स्वीकृत किया गया था तथा निर्माण पूर्ण होने के बाद पूर्णता प्रमाणपत्र भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर नियंत्रण एवं भवन/राजस्व की जांच के लिए तैनात चपरासी विकास पांडेय बीते 27 जून को होटल पहुंचकर वहां कर्मचारियओं को धमकाया और अवैध धन वसूली का प्रयास किया।

इसकी शिकायत मिलने पर उपाध्यक्ष विकास पांडेय को निलंबित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj News: अवैध धन वसूली के आरोप में चपरासी निलंबित