हिमांशु द्विवेदी पीडीए के पैनल अधिवक्ता नामित
Prayagraj News - प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अधिवक्ता हिमांशु द्विवेदी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया है। यह निर्णय प्रभारी अधिकारी (विधि) द्वारा पत्र के माध्यम से जारी किया गया है। हिमांशु द्विवेदी को स्वतंत्र रूप से नोटिस प्राप्त करने का अधिकार नहीं होगा। उन्हें वादों का आवंटन प्राधिकरण कार्यालय द्वारा किया जाएगा।
प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में पैरवी के लिए अधिवक्ता हिमांशु द्विवेदी को पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी (विधि) की ओर से पत्र जारी किया गया है। अनुमोदन के बाद अधिवक्ता हिमांशु द्विवेदी को प्राधिकरण के पैनल में शामिल किया गया है। उन्हें स्वतंत्र रूप से नोटिस प्राप्त करने का अधिकार नहीं होगा। वादों का आवंटन प्राधिकरण कार्यालय द्वारा आवश्यकतानुसार किया जाएगा। हिमांशु द्विवेदी के पैनल अधिवक्ता नियुक्त होने पर विजय द्विवेदी, नीतिश सोनी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अंकिता द्विवेदी, केशव सिंह, श्रीकांत पांडेय, शिवम् द्विवेदी, मनजीत गुप्ता, कृष्णा सिंह, पीयूष शुक्ला, शुभम द्विवेदी, राजीव त्रिपाठी, सतेंद्र दुबे, सोनू पांडेय आदि ने बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


