Prayagraj News: नगर पंचायतों में सफाई-व्यवस्था समयबद्ध सुधारने के निर्देश

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: प्रयागराज के मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने नगर पंचायतों में सफाई और कूड़ा प्रबंधन को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने 2 अक्टूबर तक ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने और तीन अक्टूबर तक कूड़ा उठान एवं कचरा पृथक्करण पर रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा, जन स्वास्थ्य के लिए भी ठोस कदम उठाने की बात की।

नगर पंचायतों में सफाई-व्यवस्था समयबद्ध सुधारने के निर्देश
नगर पंचायतों में सफाई-व्यवस्था समयबद्ध सुधारने के निर्देश

Prayagraj News: प्रयागराज। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने मंडल की नगर पंचायतों में सफाई, कूड़ा प्रबंधन, पेयजल और जनसुविधाओं को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गांधी सभागार में गुरुवार को नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने दो अक्टूबर तक ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर आख्या देने को कहा। तीन अक्टूबर तक डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, कचरा पृथक्करण और एमआरएफ की व्यवस्था की फोटो सहित रिपोर्ट मांगी। मंडलायुक्त ने सफाई कर्मियों को दस्ताने, जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के साथ सभी का बीमा कराने के निर्देश दिए। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और नालों की सफाई कराने को कहा।

चार अक्टूबर को सभी नगर पंचायतों के ओवरहेड टैंकों का निरीक्षण कर क्लोरीन की मात्रा और गुणवत्ता जांचने तथा पेयजल पाइपलाइनों को क्षतिग्रस्त या दूषित होने से बचाने के निर्देश दिए। तालाबों से नए अतिक्रमण तत्काल हटाने और पुराने अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। मुख्य सड़कों की सफाई तीन दिन में और पूरे नगर क्षेत्र की सफाई 10 अक्टूबर तक पूरी कराने के निर्देश दिए। आवारा पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर पेंट अथवा कॉलर लगाने को भी कहा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: नगर पंचायतों में सफाई-व्यवस्था समयबद्ध सुधारने के निर्देश