श्रमिक अमित का ऑपरेशन रुका, ओटी से किया बाहर
Prayagraj News - प्रयागराज में फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के ढहने से घायल श्रमिक अमित चौधरी का पैर का ऑपरेशन नहीं हो सका। डॉक्टरों ने बताया कि बुखार अधिक होने के कारण ऑपरेशन रोका गया है। परिजनों को 30 हजार रुपए की मदद की गई है और दवा के लिए 8000 रुपए बाहर से खरीदने के लिए कहे गए हैं।

प्रयागराज। फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के ढहने से घायल श्रमिक अमित चौधरी का शुक्रवार को पैर का ऑपरेशन नहीं हो सका। डॉक्टरों के अनुसार मंगलवार को ऑपरेशन करके इंप्लांट लगाया जायेगा। गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर इंप्लांट के लिए लोगों की मदद से 30 हजार रुपए अमित के परिजन को दिया गया था। शुक्रवार को दोपहर अमित को वार्ड से ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया लेकिन एक घंटे बाद बिना ऑपरेशन के बाहर कर दिया गया। तीमारदार उमेश चौधरी ने बताया कि डॉक्टरों ने अनुसार मरीज को बुखार अधिक होने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया है।
बुखार कम होने पर मंगलवार को ऑपरेशन किया जायेगा। ऑपरेशन के लिये लगभग आठ हजार रुपए की दवा भी बाहर से खरीदने के लिए कहा गया है। बिहार के सहरसा के रहने वाले अमित चौधरी के पैर में फ्रैक्चर होने से एसआरएन अस्पताल के आर्थो वार्ड ने भर्ती है। बिहार से आए अमित के परिजनों के भोजन और कपड़े का इंतजाम समाजसेविका अनुराधा ने किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


