शहर को जलभराव से बचाने की बनेगी योजना
Prayagraj News - प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी शहरों को जलभराव से बचाने के लिए योजना बनाई जाएगी। नगर निगम ने जल निकासी पर मंथन शुरू कर दिया है। मुख्य अभियंता ने बारिश के पानी निकालने के लिए नाला बनाने और अन्य उपायों पर चर्चा की। पिछले साल मास्टर प्लान बनाने की योजना थी, लेकिन यह पूरा नहीं हो पाया।

प्रयागराज। प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी शहरों को जलभराव से बचाने के लिए योजना बनाई जाएगी। शासन ने सभी नगर निकायों को बारिश के समय जलभराव से शहरों को बचाने की योजना बनाने को कहा है। प्रयागराज नगर निगम में भी जल निकासी पर मंथन शुरू हो गया है। नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने इंजीनियरों के साथ बैठक कर क्षेत्रवार जलभराव वाले स्थानों की सूची मांगी है। मुख्य अभियंता ने बारिश का पानी निकालने के लिए नाला बनाने व अन्य अस्थायी उपायों पर भी चर्चा की। बैठक को लेकर मुख्य अभियंता ने बताया कि शासन ने बारिश में जलभराव से बचाव का प्रस्ताव मांगा है। इसके तहत उन इलाकों की जल निकासी का प्रस्ताव बनाकर भेजना है, जहां सबसे अधिक जलभराव होता है। प्रस्ताव का अध्ययन करने के बाद शासन बजट देगा। चालू वित्तीय वर्ष में ही बजट जारी होने की संभावना है। नगर आयुक्त साईं तेजा ने शहर को जलभराव से बचाने की योजना और नाला सफाई पर सोमवार को बैठक बुलाई गई है。
स्टॉर्म वाटर मैनेजमेंट का नहीं बन पाया प्लान
प्रयागराज। प्रयागराज को जलभराव से बचाने का मास्टर प्लान पिछले साल बनाने की योजना थी। शासन ने स्टॉर्म वाटर मैनेजमेंट का मास्टर प्लान बनाकर भेजने का निर्देश दिया था। इसके लिए शासन ने नगर निगम को 10 करोड़ रुपये दिए। नगर निगम के इंजीनियरों ने बताया कि प्रदेश सरकार की एक एजेंसी को सर्वे कर योजना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। एजेंसी एक साल में योजना तैयार नहीं कर पाई। मास्टर प्लान में पूरे शहर को बारिश के समय जलभराव से बचाव की योजना बनाई जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


