Prayagraj News: स्पाइरल लाइट लगाने वाली फर्म को किया ब्लैकलिस्ट

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: महाकुम्भ से पहले शहर में लगाई गई सजावटी लाइटों के रखरखाव में गंभीर लापरवाही मिलने पर प्रयागराज नगर निगम ने लखनऊ की मेसर्स दि क्लाइमेट मेकर्स (सेल्स) को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। निरीक्षण में 1,452 स्पाइरल लाइटें और 1,584 मोटिफ्स लाइटें बंद मिलीं, जबकि 301 मोटिफ्स गायब थे। फर्म की 70.61 लाख रुपये की राशि जब्त करने का प्रस्ताव है।

स्पाइरल लाइट लगाने वाली फर्म को किया ब्लैकलिस्ट
स्पाइरल लाइट लगाने वाली फर्म को किया ब्लैकलिस्ट

Prayagraj News: प्रयागराज। महाकुम्भ से पहले शहर की सड़कों और प्रमुख स्थलों पर लगाई गई सजावटी लाइटों के रखरखाव में लापरवाही पर संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। निरीक्षण में बड़ी संख्या में लाइटें बंद और मोटिफ्स गायब मिलने के बाद मेसर्स दि क्लाइमेट मेकर्स (सेल्स) लखनऊ को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया। फर्म की 70.61 लाख जमा राशि भी जब्त की जाएगी। नगर निगम के अधिकारी और बिजली विभाग के इंजीनियरों ने बीते 12 अक्तूबर को महत्वपूर्ण सड़कों के बीच व चौराहों पर लगाई गई खास तरह की लाइटों का निरीक्षण किया। 2,842 स्पाइरल लाइटों में से 1,452 बंद मिलीं।

वहीं, 2,080 मोटिफ्स लाइटों में से 1,584 बंद थीं। 301 मोटिफ्स मौके पर नहीं मिले। लाइटों के रखरखाव में बड़ी लापरवाही मिलने पर नगर निगम ने फर्म के खिलाफ कार्रवाई की। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बताया कि फर्म को काम सुधारने के लिए बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। लापरवाही पर नगर निगम ने 47,87,611 रुपये की जमानत राशि और मेंटेनेंस कार्य के सापेक्ष 22,73,500 रुपये जब्त करने का प्रस्ताव तैयार किया है। दोनों मदों की कुल धनराशि 70,61,111 रुपये है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: स्पाइरल लाइट लगाने वाली फर्म को किया ब्लैकलिस्ट