पंद्रह पिलर पर बनाया जाएगा मऊआइमा आरओबी
Prayagraj News - प्रयागराज में मऊआइमा रेलवे क्रॉसिंग पर 850 मीटर लंबा आरओबी बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस निर्माण कार्य में 15 पिलर बनाए जाएंगे, जिसमें रेलवे के दो पिलर शामिल हैं। कुल बजट 124 करोड़ रुपये है और काम इस सप्ताह शुरू होगा।

प्रयागराज। राज्य सेतु निगम प्रयागराज ने मऊआइमा रेलवे क्रासिंग पर आरओबी बनाए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी का चयन कर लिया है। जिसका निर्माण कार्य इसी सप्ताह शुरू कराया जाएगा। इस ब्रिज को बनाने में कुल 15 पिलर का निर्माण होगा, जिसे निगम और उत्तर रेलवे मिलकर बनाएंगे। इस ब्रिज के लिए शासन ने 124 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। ब्रिज की लंबाई 850 मीटर है, जिसे मऊआइमा थाने के बगल से शुरू होकर तिलई बाजार के पास जाकर उतारा जाएगा। खास बात है कि रेलवे को दो पिलर का निर्माण कराना है। जिसकी दूरी 260 मीटर लंबी है।
यह रेलवे की ओर से प्रयागराज में बनाए गए आधा दर्जन से अधिक आरओबी में से अब तक की सबसे लंबी दूरी है। रेलवे के दोनों पिलर बनाए जाने के बाद उस पर गर्डर रखा जाएगा। जबकि सेतु निगम के हिस्से में 13 पिलर है। इन पिलरों की खुदाई का कार्य इसी सप्ताह शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए रेलवे के हिस्से में अतिक्रमण वाले क्षेत्र में ध्वस्तीकरण का भी कार्य किया जाएगा। जिसका सर्वे किया जा रहा है। थाने के पास निगम का ऑफिस बना दिया गया है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। तीन-चार दिनों में पाइलिंग मशीन साइड पर पहुंच जाएगी। मशीन के जरिए खुदाई का कार्य शुरू किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


