संगम आरती का मांगा सुझाव, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने संगम और किला घाट पर आरती को भव्य बनाने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी किया है। सभी स्टेक होल्डर्स से सुझाव मांगे गए हैं, जबकि तीर्थ पुरोहित इसका विरोध कर रहे हैं। स्थानीय प्रबुद्ध लोगों की रायशुमारी की जाएगी।

संगम आरती का मांगा सुझाव, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

संगम और किला घाट की आरती को भव्य बनाने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी कर दिया है। इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले सभी स्टेक होल्डर्स से सुझाव मांगा गया है। हालांकि तीर्थ पुरोहितों ने इसका विरोध भी किया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने प्रयागराज आगमन के बाद से ही लगातार आरती को भव्य बनाने का विचार रखा था। अब मेला प्राधिकरण ने आमजन से सुझाव मांगे हैं कि आरती को लेकर वाराणसी, अयोध्या आदि प्रमुख धार्मिक जिलों में क्या हो रहा है और इस पर क्या किया जा सकता है। जैसे किसी तीर्थ यात्री के आने पर मोटर बोट, दर्शन स्नान आदि की व्यवस्था क्या की जा सकती है।

जैसे ही इसकी सूचना मिली तो प्रयागवाल सभा ने यह मान लिया कि आरती के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। साथ ही इसका विरोध भी कर दिया। प्रयाग धर्म संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि यहां आरती कराने के लिए तीर्थ पुरोहितों से संपर्क भी नहीं किया गया है। वहीं, एसडीएम मेला विवेक शुक्ला ने बताया कि अभी ईओआई जारी हुआ है। जिसके तहत सुझाव मांगे गए हैं। जब भी यहां पर कोई व्यवस्था की जाएगी तो तीर्थ पुरोहितों सहित स्थानीय प्रबुद्ध लोगों की रायशुमारी रहेगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।