प्रयागराज और कौशाम्बी ने जीत हासिल कर अगले चरण में किया प्रवेश

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज जोन की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन प्रयागराज ने प्रतापगढ़ को हराया और कौशाम्बी ने फतेहपुर को मात दी। महिला वर्ग में प्रयागराज ने 18 अंक और पुरूष वर्ग में कौशाम्बी ने 24 अंक प्राप्त किए। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों के 140 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रयागराज और कौशाम्बी ने जीत हासिल कर अगले चरण में किया प्रवेश

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जोन की तीन दिवसीय तृतीय अंतरर्जनपदीय पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता के पहले दिन प्रयागराज और कौशाम्बी की टीम ने बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया। कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग का प्रथम क्वाटर फाइनल मैच प्रयागराज और प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। इसमें प्रयागराज 18 अंक प्राप्त कर विजेता रही, जबकि प्रतापगढ़ को सिर्फ चार अंक ही मिल सके। वहीं, पुरूष वर्ग का प्रथम क्वाटर फाइनल मैच कौशाम्बी और फतेहपुर के बीच खेला गया। इसमें कौशाम्बी-24 अंक प्राप्त कर विजेता रही और फतेहपुर को 14 अंक मिले।रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित प्रतियोगिता में सात जिले बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कौशाम्बी, महोबा, प्रतापगढ़ और व कमिश्ररेट प्रयागराज की कुल आठ टीमों के 140 महिला व पुरुष खिलाडी प्रतिभाग कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीसीपी मुख्यालय पंकज, एसीपी लाइंस ईश्वरलाल गुर्जर, प्रतिसार निरीक्षक विनोद सिंह और प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।