
दो उड़ानों का समय बदला, रायपुर की सेवा बंद
संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज एयरपोर्ट पर शीतकालीन समय सारणी लागू होने के बाद कई उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। अब केवल छह शहरों के लिए उड़ानें संचालित होंगी। नई सारणी के अंतर्गत कई उड़ानों के समय में बदलाव किया...
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट पर शीतकालीन समय सारिणी लागू होने के बाद मंगलवार से कई उड़ानों का समय बदल गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से जारी नई सारिणी 26 अक्तूबर से प्रभावी है, जिसके तहत अब प्रयागराज से केवल छह शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, बिलासपुर, हैदराबाद और भुवनेश्वर के लिए ही विमान सेवाएं संचालित होंगी। मंगलवार को इंडिगो की भुवनेश्वर फ्लाइट अपने पुराने समय 11 बजे के बजाय सुबह 10:44 बजे ही पहुंची। इसे 11:35 बजे रवाना होना था, लेकिन विमान ने समय से पहले 11:20 बजे ही उड़ान भर ली। वहीं हैदराबाद से आने वाली उड़ान 12:45 बजे की जगह 12:44 बजे उतरी।

इसे 1:15 बजे प्रस्थान करना था, पर यह 1:09 बजे ही रवाना हो गई। एलायंस एयर की दिल्ली-बिलासपुर उड़ान भी नए समय के साथ संचालित हुई। यह विमान सुबह 9:40 बजे प्रयागराज पहुंचा और 10:05 बजे बिलासपुर के लिए उड़ गया। वहीं, बेंगलुरु की उड़ान 10:44 बजे, दिल्ली की उड़ान 2:33 बजे, मुंबई की पहली फ्लाइट 2:40 बजे और दूसरी 3:18 बजे प्रयागराज पहुंची। नई सारिणी में रायपुर की उड़ान को बंद कर दिया गया है, जबकि कई अन्य उड़ानों के फेरों की संख्या घटाई गई है। आगामी 29 और 30 अक्तूबर को बिलासपुर की दो उड़ानों के समय में भी बदलाव किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




