Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Airport Sees Record Low Flights in November 2025
पांच साल में पहली बार नवंबर में 300 से कम रही उड़ानें

पांच साल में पहली बार नवंबर में 300 से कम रही उड़ानें

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज हवाई यात्रा के इतिहास में नवंबर 2025 में विमानों की संख्या में गिरावट आई है। इस साल नवंबर में केवल 287 उड़ानें संचालित हुईं, जो कि 2019 के बाद पहली बार 300 से कम हैं। इसके परिणामस्वरूप, यात्रियों की संख्या भी घटकर 43,573 रह गई है।

Dec 07, 2025 10:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज हवाई यात्रा के इतिहास में नवंबर 2025 एक नया रिकॉर्ड लेकर आया, लेकिन यह उपलब्धि का नहीं बल्कि गिरावट का है। 2019 में शुरू हुई नियमित विमान सेवा के बाद पहली बार नवंबर में उड़ानों की संख्या 300 से नीचे आ गई। इस साल नवंबर में मात्र 287 विमानों का संचालन हुआ। उड़ानें कम होने का सीधा असर हवाई यात्रियों की संख्या पर पड़ा। नवंबर 2025 में प्रयागराज एयरपोर्ट से सिर्फ 43 हजार यात्रियों ने आवाजाही की। जबकि पिछले साल नवंबर 2024 में यह संख्या 55 हजार थी। इसके पहले नवंबर 2023 में 49 हजार, 2022 में 51 हजार, 2021 में 58 हजार, वर्ष 2020 में 43 हजार और 2019 में 40 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रयागराज एयरपोर्ट से लगातार विमानों की संख्या कम होती जा रही हैं। अब तो शनिवार को प्रयागराज-मुंबई रूट पर सिर्फ एक उड़ान संचालित है, जबकि पिछले वर्षों में इस रूट पर दो नियमित उड़ानें हुआ करती थीं। इसके अलावा अन्य रूटों का हवाई संचालन शनिवार को बंद हो गया है। कई यात्री वाराणसी या लखनऊ से उड़ानें लेने को मजबूर हैं, जिससे एयरपोर्ट का फुटफॉल प्रभावित हुआ। माघ मेला में भी विमानों की संख्या बढ़ने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। उड़ानों के आंकड़े वर्ष नवंबर कुल उड़ानें कुल यात्री 2025 287 43,573 2024 449 55,310 2023 560 49,182 2022 668 51,070 2021 704 58,402 2020 460 43,316 2019 386 40,647