Prayagraj News: प्रयागराज एयरपोर्ट से बढ़ेंगी उड़ानें, एयरलाइंस से चल रही बात

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज एयरपोर्ट से पुणे और कोलकाता के लिए उड़ानें शुरू करने तथा दिल्ली की अतिरिक्त सेवा के लिए एयरलाइंस से बातचीत हो रही है। निदेशक नवनीत कुमार के अनुसार, तीन विमानन कंपनियों से बैठक और मंत्रालय से पत्राचार किया गया है। रनवे सुधार के बाद बड़े विमानों को सुविधा मिलेगी। करीब 68 एकड़ भूमि पर कार्गो हब विकसित करने की प्रक्रिया भी जारी है।

प्रयागराज एयरपोर्ट से बढ़ेंगी उड़ानें, एयरलाइंस से चल रही बात
प्रयागराज एयरपोर्ट से बढ़ेंगी उड़ानें, एयरलाइंस से चल रही बात

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ानें बढ़ाने और नए शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। पुणे और कोलकाता के लिए उड़ान शुरू करने के साथ दिल्ली की अतिरिक्त विमान सेवा को लेकर भी एयरलाइंस कंपनियों से बातचीत की जा रही है। एयरपोर्ट के नए निदेशक नवनीत कुमार ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि तीन प्रमुख विमानन कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। मंत्रालय को भी पत्राचार किया गया है। यात्रियों की मांग और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर हवाई नेटवर्क का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।

रनवे सुधार से बड़े विमानों को मिलेगी सुविधा

उन्होंने बताया कि प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही बढ़ाने के लिए रनवे के तकनीकी सुधार का काम वायुसेना की देखरेख में चल रहा है। काम पूरा होने के बाद बड़े विमानों के संचालन में सहूलियत मिलेगी। एयरपोर्ट प्रशासन का जोर उड़ानों की संख्या बढ़ाने के साथ यात्रियों को उनकी जरूरत के मुताबिक शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर है।

कार्गो हब के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया

निदेशक ने बताया कि एयरपोर्ट के पास कार्गो हब विकसित करने की दिशा में भी काम चल रहा है। इसके लिए करीब 68 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है। कार्गो सुविधा विकसित होने से प्रयागराज और आसपास के जिलों के कारोबारियों को अपने उत्पाद दूसरे शहरों तक भेजने में मदद मिल सकेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦प्रयागराज एयरपोर्ट से किन शहरों के लिए उड़ान शुरू करने की तैयारी है?−
पुणे और कोलकाता के लिए उड़ान शुरू करने की तैयारी है। दिल्ली की अतिरिक्त विमान सेवा को लेकर भी बातचीत की जा रही है।
Piyush Kumar Srivastava

लेखक के बारे में

Piyush Kumar Srivastava

शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।


विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: प्रयागराज एयरपोर्ट से बढ़ेंगी उड़ानें, एयरलाइंस से चल रही बात