तीर्थ पुरोहितों से ही कराएं आरती

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने संगम तट पर आरती के लिए टेंडर आमंत्रित किया है। इस पर चंद्रनाथ चकहा 'मधुजी' ने तीर्थ पुरोहितों और बटुकों से आरती कराने की मांग की। सोमवार को तीर्थ पुरोहितों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आरती समाज के लोगों द्वारा ही कराई जाए।

तीर्थ पुरोहितों से ही कराएं आरती

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से संगम तट पर आरती के लिए टेंडर आमंत्रित करने की बात पर प्रयागराज समाज के संरक्षक चंद्रनाथ चकहा ‘मधुजी’ ने तीर्थ पुरोहितों व बटुकों से ही आरती कराने की मांग रखी है।तीर्थ पुरोहितों की बैठक सोमवार को उनके दारागंज आवास पर हुई। जिसमें यह तय किया गया कि आरती समाज के लोगों से ही कराई जाए। क्योंकि सदियों से इन्हीं तीर्थ पुरोहितों का परिवार ही गंगा और यमुना की सेवा करता आ रहा है। इस दौरान श्रवण कुमार शर्मा, माधवानंद शर्मा, अमितराज वैद्य, चंदन तिवारी, संजय मिश्र, विजय भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।