Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj 4 741 Houses Without Toilets Despite ODF Status
आवेदन के बाद भी 4,741 घरों में शौचालय नहीं

आवेदन के बाद भी 4,741 घरों में शौचालय नहीं

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में बहरिया के ईशू के घर के अलावा 4,741 घर ऐसे हैं जिनमें शौचालय नहीं हैं। प्रशासन का कहना है कि 5 लाख से अधिक व्यक्तिगत शौचालय दिए गए हैं, लेकिन 4,741 आवेदन का बजट अभी तक जारी नहीं हुआ है।...

Oct 09, 2025 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ऐसा नहीं है कि अकेले बहरिया के ईशू के घर शौचालय नहीं है। जिले के ऐसे 4,741 घर और हैं, जहां पर अब तक शौचालय नहीं हैं। ये आंकड़े तो सरकारी हैं और पोर्टल पर दर्ज हैं, लेकिन वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है। वो भी तब जब प्रयागराज को कई साल पहले खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया जा चुका है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि जिले में पांच लाख से अधिक व्यक्तिगत शौचालय दिए गए हैं, लेकिन इस समय 4,741 आवेदन ऐसे हैं जिनका बजट जारी नहीं हो सका है। इसका कारण स्पर्श एप्प से पंचायतों और विकास विभाग का बजट जारी होना बताया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, पहले पंचायती राज विभाग और अन्य विभागों के बजट जिला स्तर से जारी होते थे। बाद में उत्तर प्रदेश सरकार से बजट जारी होने लगे और वर्तमान में स्पर्श पोर्टल से केंद्र सरकार बजट जारी करती है। इस कारण कभी-कभी विलंब हो जाता है। इन शौचालयों के लिए बजट जारी करने की मांग भेजी गई है और पैसा आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।