शहर में जाम की समस्या पर अधिकारियों से होगी बात : प्रवीण

Feb 16, 2026 06:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - फूलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रवीण पटेल ने पार्षदों के साथ मिलकर शहर की जाम की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से बात करने और संविधान के 74वें संशोधन को लागू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। इससे शहरी विकास का बजट बढ़ेगा और पार्षदों को वेतन-भत्ता मिलेगा।

शहर में जाम की समस्या पर अधिकारियों से होगी बात : प्रवीण

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए फूलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रवीण पटेल पार्षदों के साथ अधिकारियों से बात करेंगे। सांसद ने यह बात सोमवार को अपने आवास में पार्षदों के साथ मुलाकात में कही। सांसद ने पार्षदों से कहा कि जाम के संबंध में लोगों से बात करें और एक प्रस्ताव बनाकर लाएं। प्रस्ताव के आधार पर अधिकारियों से वार्ता करेंगे। सांसद ने संविधान का 74वां संशोधन लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात करने की बात कही, क्योंकि संविधान का 74वां संशोधन शहरों के हित में है।

इससे शहरी विकास का बजट बढ़ेगा। पार्षदों को जनप्रतिनिधि का दर्जा मिलेगा। अब तक नि:शुल्क सेवा करने वाले पार्षदों को वेतन-भत्ता भी मिलेगा। पार्षदों ने नगर निगम की समस्या, गृहकर, जलकर आदि मुद्दों पर भी सांसद से चर्चा की। इससे पहले पार्षदों ने लोकसभा में संविधान का 74वां संशोधन उत्तर प्रदेश में लागू करने की मांग करने पर सांसद का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में शिवसेवक सिंह, आनंद घिल्डियाल, सुनीता दरबारी, सरफराज, अजय यादव, राजू शुक्ला, अमित सिंह बब्लू, दिलीप जायसवाल दीपू, राम मिलन, आशीष द्विवेदी, अमरजीत सिंह, दीपक कुशवाहा, शिव भारती, गुलाब सिंह पटेल, बलराज पटेल, संजय कुमार पासी, राजेश निषाद पप्पू, भास्कर पटेल, दीप चंद्र मुन्ना, सुमित निषाद, शिवनारायण, सिया राम, संतोष सिंह बबलू रघुवंशी, कन्हैया भारतीया, दिनेश गुप्ता छेदी, श्याम बाबू गुप्ता, ‌गुल फिरोज, रूबी गौतम, बबिता, चंद्र प्रकाश गंगा आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;